कांग्रेस और हम

Updated at : 31 May 2016 2:05 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस और हम

हिंदी दैनिक प्रभात खबर में प्रकाशित ‘ढलान पर कांग्रेस :अब यहां से कहां’ लेख में बहुत ही सुंदर ढंग से एक गंभीर व ज्वलंत मुद्दे पर राय व्यक्त कर हम पाठकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही है. कुमार प्रशांत, अंजनी कुमार सिंह, परंजॅाय गुहा और विनोद शर्मा ने कांग्रेस की ऐतिहासिक […]

विज्ञापन
हिंदी दैनिक प्रभात खबर में प्रकाशित ‘ढलान पर कांग्रेस :अब यहां से कहां’ लेख में बहुत ही सुंदर ढंग से एक गंभीर व ज्वलंत मुद्दे पर राय व्यक्त कर हम पाठकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही है.
कुमार प्रशांत, अंजनी कुमार सिंह, परंजॅाय गुहा और विनोद शर्मा ने कांग्रेस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की पड़ताल करते हुए वर्तमान संदर्भ को महत्व देकर भावी रणनीति का जो विश्लेषण किया है, वह वस्तुतः हम सभी के जीवन से सरोकार रखती है. किसी भी व्यक्ति का अर्श से फर्श तक का सफर और वहां उस सफलता को संभाल कर रखने में उसकी मेहनत और रणनीति सर्वाधिक मददगार साबित होती है.
अतः हम लोगों को भी इससे सीख लेकर अपनी आर्थिक व सामाजिक विकास को मजबूत करना चाहिए. इसमें दो राय नहीं कि इस तरह के लेख हमारे मन में स्वस्थ चिंतनशैली विकसित करने में कामयाब होंगे. आशा है कि निकट भविष्य में अन्य मुद्दों पर भी इस तरह के लेख हम पाठकों के लिए उपलब्ध होगा.
अमरेश कुमार, हजारीबाग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola