सजगता से बदलेगी विकास की सूरत

Updated at : 23 May 2016 11:55 PM (IST)
विज्ञापन
सजगता से बदलेगी विकास की सूरत

किसी की कमियां निकालना सबसे आसान काम होता है. सुबह-शाम चाय की दुकान पर लगी भीड़ में लोग सरकारें और राजनीति की बातें किया करते हैं. कुछ प्रशंसा करते हैं, तो अधिकतर लोग आलोचना. आसान काम तो हर कोई करता है. मुश्किल काम तो आप करें. आइए कुछ मुश्किल काम करने की विचार मन में […]

विज्ञापन
किसी की कमियां निकालना सबसे आसान काम होता है. सुबह-शाम चाय की दुकान पर लगी भीड़ में लोग सरकारें और राजनीति की बातें किया करते हैं. कुछ प्रशंसा करते हैं, तो अधिकतर लोग आलोचना. आसान काम तो हर कोई करता है. मुश्किल काम तो आप करें.
आइए कुछ मुश्किल काम करने की विचार मन में लाएं. सामाजिक विकास की गाड़ी कहां तक दौड़ी है और कब, कहां, कैसे घोटाले हो गये, इसका पता लगा कर हम एक जिम्मेदार नागरिक होने का भी फर्ज अदा कर सकते हैं.
इसकी शुरुआत आप अपने मोहल्ले से करें. क्या आपके मोहल्ले का जितना विकास होना चाहिए था उतना हो पाया है? यदि नहीं, तो आपकी मदद के लिए सूचना अधिकार अधिनियम-2005 है. इसके जरिये आप सूचना एकत्र कर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के द्वारा लोगों में संदेश पहुंचा सकते हैं.
ऐसा करने से न सिर्फ आपके मन को सुकून मिलेगा, प्रशासन व प्रतिनिधियों की नींदें भी उड़ा सकते हैं. हमारी एक सजगता से न जाने कितने भ्रष्टाचार को रोका जा सकता है. निर्णय लेने में देर क्यों विकास के लिए सवाल करें.
लाडली गीता, धनबाद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola