वर्षा जल संग्रहण की जरूरत

Updated at : 20 May 2016 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
वर्षा जल संग्रहण की जरूरत

पृथ्वी पर एक तिहाई पानी होने के बावजूद पूरा देश जल संकट से जूझ रहा है़ कहीं-कहीं बारिश होने से स्थिति नियंत्रण में आयी है, लेकिन पूरी तरह से नहीं. प्रकृति के इस प्रकोप के जिम्मेवार हम ही हैं. विकास की अंधी दौड़ में हमने अपनी नदियों, तालाबों और कुओं की जरा भी परवाह नहीं […]

विज्ञापन
पृथ्वी पर एक तिहाई पानी होने के बावजूद पूरा देश जल संकट से जूझ रहा है़ कहीं-कहीं बारिश होने से स्थिति नियंत्रण में आयी है, लेकिन पूरी तरह से नहीं. प्रकृति के इस प्रकोप के जिम्मेवार हम ही हैं.
विकास की अंधी दौड़ में हमने अपनी नदियों, तालाबों और कुओं की जरा भी परवाह नहीं की़ पेड़ कटते रहे, जंगल साफ होते रहे और जलस्तर लगातार नीचे चलता गया़ वर्षा जल के संचयन की ओर भी हम प्राय: ध्यान नहीं देते, यह भी एक बड़ी वजह है पानी की किल्लत की़
हम धरती से जितना जल लेते हैं, उतना ही उसे लौटाने की भी कोशिश करनी चाहिए़ बरसात का महीना अब आने ही वाला है़ ऐसे में हम सबके लिए जरूरी है कि हम जहां तक संभव हो, जल का संग्रहण करें. ताकि बारिश का पानी यूं बहकर बेकार न चला जाये. सरकार हर तरह के भवन के लिए वर्षा जल संग्रहण की व्यवस्था सुनिश्चित करे़
लाड़ली गीता, धनबाद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola