खतरे में हॉकी का अस्तित्व
Updated at : 20 May 2016 12:32 AM (IST)
विज्ञापन

हॉकी हमारे देश का राष्ट्रीय खेल है, लेकिन आज इसका महत्व क्रिकेट जैसे खेलों के मुकाबले बिल्कुल भी नहीं है़ हॉकी की इस हालत के लिए कहीं न कहीं सरकार भी जिम्मेदार है़ क्रिकेटरों को जितना पैसा एक मैच के लिए मिलता है, उतना हॉकी खिलाड़ियों को टूर्नामेंट जीतने पर भी इनाम के तौर पर […]
विज्ञापन
हॉकी हमारे देश का राष्ट्रीय खेल है, लेकिन आज इसका महत्व क्रिकेट जैसे खेलों के मुकाबले बिल्कुल भी नहीं है़ हॉकी की इस हालत के लिए कहीं न कहीं सरकार भी जिम्मेदार है़ क्रिकेटरों को जितना पैसा एक मैच के लिए मिलता है, उतना हॉकी खिलाड़ियों को टूर्नामेंट जीतने पर भी इनाम के तौर पर नहीं मिलता़ इससे खिलाड़ी हतोत्साहित होते हैं.
हाल ही में चैंपियन टीम को भारत सरकार ने इनाम स्वरूप कुल 25 हजार रुपये की पेशकश की, जिससे न सिर्फ खिलाड़ियों का बल्कि इस खेल का भी बड़ा अपमान हुआ. अब तो यही बेहतर होगा कि सरकार या तो क्रिकेट को ही राष्ट्रीय खेल घोषित कर दे या फिर हॉकी की लोकप्रियता बढ़ने की दिशा में कुछ कदम उठाये और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करे, वरना भारतीय हॉकी का अस्तित्व खतरे में पड़ जायेगा.
मनिता कु सिंह, हजारीबाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




