योग्यता का आकलन

Updated at : 13 May 2016 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
योग्यता का आकलन

यूपीएससी के परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद खबरें आयीं कि टीना डाबी ने पूरे भारतवर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त किया है और वह दलित है. पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया, यहां तक तो ठीक है लेकिन वह दलित वर्ग से है, यह बात बताने की क्या जरूरत है? भाई योग्यता और सफलता […]

विज्ञापन
यूपीएससी के परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद खबरें आयीं कि टीना डाबी ने पूरे भारतवर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त किया है और वह दलित है. पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया, यहां तक तो ठीक है लेकिन वह दलित वर्ग से है, यह बात बताने की क्या जरूरत है? भाई योग्यता और सफलता किसी खास समुदाय या वर्ग या क्षेत्र से भेदभाव नहीं करती है.
टीना डाबी से पहले भी दलित वर्ग से कई लोगों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. उनकी सफलता से सिर्फ दलित वर्ग ही नहीं अपितु पूरा भारत गौरवान्वित महसूस कर रहा है. सफलता का आकलन जातिगत कर हम इस बालिका की प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर पायेंगे.
अमित अनुपम, ई-मेल से
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola