मनुष्यता का पाठ पढ़े बिना ज्ञान व्यर्थ
Updated at : 08 Jan 2016 12:51 AM (IST)
विज्ञापन

आज शिक्षा के बावजूद कई नवयुवकों में अनुशासन की कमी है. कई बहादुर युवक माता-पिता का अपमान भी कर देते हैं. बड़ी-बड़ी डिग्रियां लेकर क्या फायदा, जब रिश्तों की अहमियत और मनुष्य जीवन का मूल्य ही नहीं पता. प्रेम तो दूर अगर किसी के प्राण भी निकल रहे हों, तब भी कोई उसकी मदद ना […]
विज्ञापन
आज शिक्षा के बावजूद कई नवयुवकों में अनुशासन की कमी है. कई बहादुर युवक माता-पिता का अपमान भी कर देते हैं. बड़ी-बड़ी डिग्रियां लेकर क्या फायदा, जब रिश्तों की अहमियत और मनुष्य जीवन का मूल्य ही नहीं पता.
प्रेम तो दूर अगर किसी के प्राण भी निकल रहे हों, तब भी कोई उसकी मदद ना करे. हम ऐसे शिक्षा का क्या करें, जो अपने ही प्राण का दुश्मन बन जाती है, हमें अमृत व विष में फर्क करना नहीं सिखाती. चाहे हम कितने भी आधुनिक हो जाएं, हमें महापुरुषों के दिखाये रास्तों स्कूलों के पाठयक्रम में शामिल रखना चाहिए.
बच्चों को अपनी भाषा, संस्कृति व मातृभूमि का महत्व सिखाना होगा, ताकि वे सिर्फ निज हित नहीं, बल्कि देशहित में सोचें. हमें सबसे पहले मनुष्यता का पाठ पढ़ाना होगा, क्योंकि इसके बिना सभी ज्ञान व्यर्थ हैं.
-मनसा राम महतो, सरायकेला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




