साथ मिल करें राष्ट्र का निर्माण
Updated at : 30 Dec 2015 5:43 AM (IST)
विज्ञापन

बड़े अफ़सोस की बात है कि इस 21वीं सदी में भी हमारा समाज ‘कुनबों’ और ‘जातियों’ में बंटा है. मिसाल के तौर पर कहीं ‘बिहारी कल्याण मंच’ नजर आता है, तो कहीं ‘मारवाड़ी युवा मंच’. कहीं पर ‘ब्राह्मण समाज’ है, तो कहीं ‘वाल्मीकि समाज’. कोई ‘भोजपुरी समाज’ से है, तो कोई ‘मैथिली समाज’ से. कोई […]
विज्ञापन
बड़े अफ़सोस की बात है कि इस 21वीं सदी में भी हमारा समाज ‘कुनबों’ और ‘जातियों’ में बंटा है. मिसाल के तौर पर कहीं ‘बिहारी कल्याण मंच’ नजर आता है, तो कहीं ‘मारवाड़ी युवा मंच’. कहीं पर ‘ब्राह्मण समाज’ है, तो कहीं ‘वाल्मीकि समाज’.
कोई ‘भोजपुरी समाज’ से है, तो कोई ‘मैथिली समाज’ से. कोई ‘आमरा बंगाली’ है, तो कोई ‘हामी गोरखा’. कोई ‘मराठा मानुस’ है, तो कोई ‘कश्मीरी’. इस बीच, कोई एकमात्र ‘भारतीय’ नजर नहीं आता. यह जानते हुए भी कि हम सभी मानव हैं. फिर भी खुद को टुकड़ों में बांटते जा रहे हैं.
आज जरूरत इस बात की है कि हम मनुष्य रहते हुए एक इंसान और भारतीय बनने का प्रयास करें. आइये, हमसब मिलकर एक ‘भारतीय समाज’ और अंततोगत्वा एक ‘भारतीय राष्ट्र’ का निर्माण करें.
-सुरेंद्र प्रसाद, ई-मेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




