सलीके से करें नववर्ष का स्वागत

Updated at : 28 Dec 2015 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
सलीके से करें नववर्ष का स्वागत

2016 आनेवाला है. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोग नववर्ष का धूमधाम से स्वागत करेंगे. वैसे तो हर दिन नया होता है. हर सुबह सूरज की किरणें नया संदेश लेकर आती हैं, लेकिन एक जनवरी को हम नये साल के शुरुआत को नये उत्साह के साथ मनाते हैं. नये साल की शुरुआत चाहे […]

विज्ञापन

2016 आनेवाला है. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोग नववर्ष का धूमधाम से स्वागत करेंगे. वैसे तो हर दिन नया होता है. हर सुबह सूरज की किरणें नया संदेश लेकर आती हैं, लेकिन एक जनवरी को हम नये साल के शुरुआत को नये उत्साह के साथ मनाते हैं. नये साल की शुरुआत चाहे एक जनवरी को अंगरेजी कैलेंडर के साथ करें या विक्रम संवंत के साथ, जरूरत इस बात की है कि उसे मनाने का सलीका सही हो.

अभी ऐसा देखा जाता है िक एक तरफ जहां लोग एक दूसरे को नववर्ष की बधाई देते हैं, नये साल में कुछ नया और अच्छा करने का संकल्प लेते हैं, वहीं दूसरी तरफ समाज का एक तबका ऐसा भी होता है जो फुहड़ता का नजारा पेश कर रहा होता है. इस कारण 31 दिसंबर की रात हुड़दंग की रात बन जाती है. खास कर कथित आधुनिकता की अोट में नयी पीढ़ी (सभी नहीं) नये साल का हूल्ड़बाजी से स्वागत करती नजर आती है. कुछ उम‘दराज भी इसमें शािमल होते हैं. सारी रात पार्टी का दौर चलता है. नशे का दौर चलता है. डीजे की कानफाेडू आवाज और अश्लील गानों पर नाचते ऐसे लोग यह बात भूल जाते कि अन्य लोगों को क्या दिक्कत होती है. नया साल आनेवाला है.

यह सोचने की जरूरत है कि आखिर किस बात पर हम अपने मर्यादा को तार-तार कर देते हैं. मानता हूं, नया साल है, तो उत्सव मनाना अनिवार्य है, लेकिन इसका अर्थ यह तो नहीं कि रात को शराब की ही पार्टियां हों, या सड़क पर हंगामा करें. याद रहे नये वर्ष के स्वागत का अिधकार सबका है. अत: बेहतर तरीके से स्वागत करें. खास कर पुलिस प्रशासन को भी तत्पर रहना होगा, ताकि किसी अन्य का नया साल दुखदायी हो न जाये. ऐसा होगा, तभी सभी िमल कर नये साल का गर्मजोशी से स्वागत करेंगे अौर सच में जो खुशी खोज रहे होंगे वह िमलेगी. आयें यह प्रण करें कि खुशी मनायें, मगर सलीके से.

▪विवेकानंद विमल, पाथरोल, मधुपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola