हमें भी निभानी होगी जिम्मेदारी
Updated at : 16 Dec 2015 2:46 AM (IST)
विज्ञापन

इस समय स्वच्छता को लेकर देशव्यापी अभियान चला हुआ है. लोग इसके नाम पर सुर्खियां बटोरने में भी पीछे नहीं हैं. शहरों में फैली गंदगी का ठीकरा स्थानीय निकाय और नगर निगम कर्मचारियों के सिर पर फोड़ने में कोई भी व्यक्ति कोताही नहीं बरतता, लेकिन इस ठंड की रात में रांची नगर निगम के कर्मचारियों […]
विज्ञापन
इस समय स्वच्छता को लेकर देशव्यापी अभियान चला हुआ है. लोग इसके नाम पर सुर्खियां बटोरने में भी पीछे नहीं हैं. शहरों में फैली गंदगी का ठीकरा स्थानीय निकाय और नगर निगम कर्मचारियों के सिर पर फोड़ने में कोई भी व्यक्ति कोताही नहीं बरतता, लेकिन इस ठंड की रात में रांची नगर निगम के कर्मचारियों के एक कार्य की बाबत प्रकाशित समाचार लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है.
इस सर्द रात में शहर के ज्यादातर लोग जहां अपने घरों में दुबके रहते हैं, वहीं रांची नगर निगम के कर्मचारी सफाई कार्य में जुटे थे.
यह बात अलग है कि निगम के कर्मचारियों पर आये दिन काम में कोताही बरतने का आरोप लगाया जाता है, लेकिन हमें यह कहने में भी गुरेज नहीं करना चाहिए कि गंदगी तो हम ही फैलाते हैं. सड़क कोई कूड़ादान नहीं है, जहां पर गंदगी फेंकी जाये. इसके लिए हमें भी सफाई को लेकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए.
– मनोरंजन मांझी, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




