बेटे-बेटी में भेद नहीं, तो अधिकार में क्यों

Updated at : 12 Dec 2015 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
बेटे-बेटी में भेद नहीं, तो अधिकार में क्यों

पिछले दिनों ग्वालियर नगर निगम के रिटायर्ड कर्मचारी किशन लाल चावड़िया का देहावसान हो गया. उनकी सिर्फ तीन पुत्रियां हैं. सो समाज से फरमान आया के उनके नाती मुखाग्नि दें. किशन लाल की दो अविवाहित बेटियां रंजीता एवं पूनम ने कहा कि दोनों बहनों में एक पिता को मुखाग्नि देगी. समाज के बुजुर्ग लोगों ने […]

विज्ञापन
पिछले दिनों ग्वालियर नगर निगम के रिटायर्ड कर्मचारी किशन लाल चावड़िया का देहावसान हो गया. उनकी सिर्फ तीन पुत्रियां हैं. सो समाज से फरमान आया के उनके नाती मुखाग्नि दें. किशन लाल की दो अविवाहित बेटियां रंजीता एवं पूनम ने कहा कि दोनों बहनों में एक पिता को मुखाग्नि देगी. समाज के बुजुर्ग लोगों ने शास्त्र और परंपरा का हवाला दिया.
भगवान का वास्ता दिया. बेटियां नहीं मानीं, तो लोग उन्हें डराने-धमकाने लगे. किसी ने िसर गंजा करने की धमकी दी, तो किसी ने समाज एवं गांव से निकालने का हुक्म सुना दिया. इतने में किसी ने पुलिस को फोन कर दिया. पुलिस ने दोनों बहनों से बातचीत के बाद पूनम को मुखाग्नि देने की इजाजत दे दी.
समाज के ठेकेदार बतायें कि बेटी के मुखाग्नि देने से क्या आफत आन पड़ी. जब हम बेटे-बेटी में भेद करने के खिलाफ हैं, तो उनके अधिकारों में भेद क्यों? हमें जल्द इन रूढ़ियों से निकलना होगा. डिजिटल युग में हम पाषाण युग के अंधेरे में नहीं रह सकते.- जंग बहादुर सिंह, गोलपहाड़ी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola