जाम का झटका!

Updated at : 12 Dec 2015 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
जाम का झटका!

नेता-मंत्री प्राय: हवाई सफर में ही होते हैं. सड़कों पर सफर का मौका बहुत कम मिलता है. मिलता भी है, तो अफसर और ​सम्मानकर्ता ​प्रेमी कई कारणों से उन्हें खुले रास्ते से ले जाते हैं. अभी ​पिछले दिनों ​डेढ़ घंटे जाम में फंसने के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ​​डेढ़ साल में […]

विज्ञापन
नेता-मंत्री प्राय: हवाई सफर में ही होते हैं. सड़कों पर सफर का मौका बहुत कम मिलता है. मिलता भी है, तो अफसर और ​सम्मानकर्ता ​प्रेमी कई कारणों से उन्हें खुले रास्ते से ले जाते हैं.
अभी ​पिछले दिनों ​डेढ़ घंटे जाम में फंसने के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ​​डेढ़ साल में दिल्ली को जाम मुक्त करने का आदेश दे दिया. निर्माण कंपनियों के ठेकेदारों को दो हफ्ते में एनएच-8 से कंजेशन हटाने, डेढ़ वर्ष में दिल्ली के बाहरी बड़े राजमार्गों को पूरा करने का आदेश दिया.
यह अच्छी पहल है, लेकिन जब तक अनियोजित ​विकास, अवैध निर्माण, ​सड़कों पर ​बाजार, ​पार्किंग, बढ़ते​ ​अतिक्रमण,​ यातायात प्रणाली और जनसंख्या विस्फोट से नहीं निबटा जायेगा, इसका असर नहीं दिखेगा. इसके लिए युद्ध स्तर पर बहुकोणीय कार्यवाही की सख्त जरूरत है. सड़क के किनारों पर फैली गंदगी को भी साफ करना जरूरी है. इसलिए जरूरी है कि सड़कों के किनारे का अतिक्रमण दूर करने की दिशा में भी पहल हो.- वेद मामूरपुर, नरेला
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola