पेरिस नरसंहार से सबक लेने की जरूरत

Updated at : 09 Dec 2015 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
पेरिस नरसंहार से सबक लेने की जरूरत

नवंबर माह में आइएस के आतंकियों ने पेरिस में हमला कर दिया. इसमें करीब 129 लोगों की जानें चली गयीं. हालांकि, फ्रांस के सैनिकों ने हमलावरों को ढेर कर दिया, लेकिन आतंकवाद के खात्मे की दिशा में पूर्ण विराम नहीं, बल्कि अल्पविराम है. एक ओर दुनिया में आतंकवाद के खात्मे की बात की जाती है, […]

विज्ञापन

नवंबर माह में आइएस के आतंकियों ने पेरिस में हमला कर दिया. इसमें करीब 129 लोगों की जानें चली गयीं. हालांकि, फ्रांस के सैनिकों ने हमलावरों को ढेर कर दिया, लेकिन आतंकवाद के खात्मे की दिशा में पूर्ण विराम नहीं, बल्कि अल्पविराम है. एक ओर दुनिया में आतंकवाद के खात्मे की बात की जाती है, तो दूसरी ओर रक्त-बीज राक्षसों की तरह आतंकी पैदा हो रहे हैं. रोज कोई न कोई नया संगठन तबाही मचाने के लिए खड़ा हो जा रहा है.

यह विडंबना ही है कि इस साल की शुरुआत में आतंकियों ने फ्रांस में ही शार्ली एब्दो प्रेस पर हमला कर कई लोगों की जानें ले ली थीं. बावजूद इसके वहां की सरकार ने सीख नहीं ली. यह अकेले फ्रांस की सरकार की ही समस्या नहीं है. दुनिया भर की सरकारों को इसके लिए समय से पहले ही उचित प्रबंध करने होंगे.

– भगवान ठाकुर, तेनुघाट

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola