सड़क दुरुस्त करायें मुख्यमंत्री जी

मैं इस पत्र के माध्यम से लटमा रोड की दयनीय हालत के बारे में माननीय मुख्यमंत्री जी को जानकारी देना चाहता हूं. लटमा रोड, सिंह मोड़ की हालत विगत 10 वर्षो से काफी दयनीय है. इस पर चलना मुश्किल हो गया है. हालत इतनी खराब है कि आये दिन किसी न किसी दुर्घटना की आशंका […]
मैं इस पत्र के माध्यम से लटमा रोड की दयनीय हालत के बारे में माननीय मुख्यमंत्री जी को जानकारी देना चाहता हूं. लटमा रोड, सिंह मोड़ की हालत विगत 10 वर्षो से काफी दयनीय है.
इस पर चलना मुश्किल हो गया है. हालत इतनी खराब है कि आये दिन किसी न किसी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और कितने लोग तो दुर्घटनाग्रस्त हो भी चुके हैं. बार–बार सरकार बनती है, विधायक, पार्षद बनते हैं, अश्वासन मिलता है, पर बात कभी बनती नहीं है.
जनता का सरकार पर से विश्वास उठता जा रहा है. आप अगर एक बार इन जगहों का दौरा करते, तो वास्तविकता का पता चलता. अत: मैं लटमा रोड के सभी निवासियों की तरफ से इसे जल्द से जल्द बनवाने का आग्रह आपसे करना चाहता हूं, ताकि लोगों का सरकार के ऊपर विश्वास बना रहे.
नीलेश बक्शी, सिंह मोड़, हटिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










