विकासशील देशों पर ही दबाव क्यों?
Updated at : 04 Dec 2015 12:05 AM (IST)
विज्ञापन

जलवायु परिवर्तन आज एक गंभीर वैश्विक समस्या बन गयी है. इस पर चर्चा करने के लिए दुनिया के 190 देशों के प्रतिनिधियों ने पेरिस में भाग लिया. पहले भी जलवायु परिवर्तन की चिंताओं से जुड़े कई सम्मेलन हो चुके हैं, लेकिन इतनी चिंताओं के बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हो सका है. इस […]
विज्ञापन
जलवायु परिवर्तन आज एक गंभीर वैश्विक समस्या बन गयी है. इस पर चर्चा करने के लिए दुनिया के 190 देशों के प्रतिनिधियों ने पेरिस में भाग लिया. पहले भी जलवायु परिवर्तन की चिंताओं से जुड़े कई सम्मेलन हो चुके हैं, लेकिन इतनी चिंताओं के बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हो सका है. इस मामले में विकसित देशों की ओर से हमेशा विकाशील देशों को ही दबाया जाता है. विकसित देशों के इस भेद-भावपूर्ण नीति से विकासशील देशों के आर्थिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ना लाजिमी है.
पहले तो यह होना चाहिए कि विकसित देश दुनिया में दादागिरी करने के बजाय अपनी नीतियों में सुधार करते और फिर विकासशील देशों को नियमों का चरणबद्ध तरीके से पालन करने की गुजारिश करते. इसमें यह भी जरूरी होना चाहिए कि इस सम्मेलन में जो भी निर्णय किये जायें, उसे दुनिया के सभी देश अपने यहां लागू करें.
-शुभम श्रीवास्तव, ई-मेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




