साइबर क्राइम का भी बने कठोर कानून

Updated at : 04 Dec 2015 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
साइबर क्राइम का भी बने कठोर कानून

देश में सामाजिक स्तर पर होनेवाले अपराध में बढ़ोतरी तो हो ही रही है, साथ ही साथ साइबर क्राइम का दायरा भी अपेक्षाकृत बढ़ता जा रहा है. साइबर अपराधी कम समय में भोले-भाले लोगों को बहला-फुसला कर शिकार बना लेते हैं. स्थिति यह है कि देश के साइबर अपराधी किसी की आर्थिक व पारिवारिक हैसियत […]

विज्ञापन
देश में सामाजिक स्तर पर होनेवाले अपराध में बढ़ोतरी तो हो ही रही है, साथ ही साथ साइबर क्राइम का दायरा भी अपेक्षाकृत बढ़ता जा रहा है. साइबर अपराधी कम समय में भोले-भाले लोगों को बहला-फुसला कर शिकार बना लेते हैं. स्थिति यह है कि देश के साइबर अपराधी किसी की आर्थिक व पारिवारिक हैसियत को भी नहीं देखते. वे अमीर-गरीब सभी को शिकार बनाते हैं.
इसमें तो कई परिवार पूरी तरह बरबाद होते भी देखे गये हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि इस प्रकार के अपराध के शिकार के लोग लूट के बाद लूटी गयी संपत्ति को वापस भी नहीं ले पाते. कई बार तो किसी पिता को बेटी की शादी के पहले ही लूटते हुए देखा जाता है.
दुखद तो यह है कि साइबर अपराध के शिकार लोगों के मामले दर्ज करने में पुलिस भी आनाकानी करती नजर आती है. अत: सरकार को चाहिए कि वह इस पर लगाम लगाने के लिए कठोर कानून बनाने की दिशा में कारगर कदम उठाये.
-गणेश सिंह, सहरजोरी चितरा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola