मेहमान पक्षियों का हो संरक्षण

Updated at : 03 Dec 2015 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
मेहमान पक्षियों का हो संरक्षण

सर्दियों के मौसम की शुरुआत होते ही मेहमान विदेशी पक्षियों का आना प्रारंभ हो जाता है. मेहमान विदेशी पक्षियां मौसम परिवर्तन के साथ ही हमारे राज्य झारखंड के नदियों, तालाबों, घने जंगलों और पहाड़ों की तराइयों को अपना प्रवास स्थल बनाते हैं. लेकिन, उनके शिकार का सिलसिला अब भी कई वर्षों से बेरोक-टोक जारी है. […]

विज्ञापन
सर्दियों के मौसम की शुरुआत होते ही मेहमान विदेशी पक्षियों का आना प्रारंभ हो जाता है. मेहमान विदेशी पक्षियां मौसम परिवर्तन के साथ ही हमारे राज्य झारखंड के नदियों, तालाबों, घने जंगलों और पहाड़ों की तराइयों को अपना प्रवास स्थल बनाते हैं. लेकिन, उनके शिकार का सिलसिला अब भी कई वर्षों से बेरोक-टोक जारी है. कुछ वर्षों पहले ये बड़ी संख्या में देखे जाते थे.
परंतु, अब इनकी संख्याओं में काफी कमी आयी है. एक ओर जहां सैकड़ों किलोमीटर व कई दिनों की यात्रा कर परदेश से मेहमान पक्षियों का हमारे राज्य आना गौरव की बात है, वहीं सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है. अगर इनके संरक्षण पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो वह दिन दूर नहीं, जब इनका आना बंद हो जायेगा.
-चिन्टू सिंह राजपूत, सारठ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola