पहले मन के अंदर के रावण को जलायें

Updated at : 15 Oct 2015 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
पहले मन के अंदर के रावण को जलायें

दशहरा में हर साल विजयादशमी को बांस की खपच्ची से बने रावण के पुतले को जलाया जाता है, लेकिन जो लोग रावन दहन कार्यक्रम का आयोजन करते हैं, उन्हें रावण के पुतले को जलाने के पहले दो मिनट रुक कर विचार करना चाहिए. सबसे पहले उन्हें भीड़ से उन रावणों की तलाश करनी चाहिए, जो […]

विज्ञापन
दशहरा में हर साल विजयादशमी को बांस की खपच्ची से बने रावण के पुतले को जलाया जाता है, लेकिन जो लोग रावन दहन कार्यक्रम का आयोजन करते हैं, उन्हें रावण के पुतले को जलाने के पहले दो मिनट रुक कर विचार करना चाहिए. सबसे पहले उन्हें भीड़ से उन रावणों की तलाश करनी चाहिए, जो प्रतिदिन देश की महिलाओं, बालिकाओं और युवतियों का शीलहरण करते हैं. इतना ही नहीं, वे उनका शीलहरण करने के बाद उनकी हत्या भी कर देते हैं.
दुखद यह है कि जिस त्रेतायुगीन रावण की कैद में रहने के बाद भी माता सीता का शील बचा रहा, उस रावण का पुतला जलाने से पहले आधुनिक समाज के रावणों के बारे में विचार करना होगा. आज देश के ज्यादातर लोगों के मन में रावणी प्रवृत्ति हावी हो रही है. बुराई का नाश करने के लिए लोग रावण के पुतले का दहन तो करते हैं, लेकिन अपने मन के अंदर के रावण का दहन नहीं करते. पहले उसका दहन करें.
परमेश्वर झा, दुमका
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola