गांवों पर भी ध्यान दें मोबाइल कंपनियां
Updated at : 13 Oct 2015 11:56 PM (IST)
विज्ञापन

रांची, जमशेदपुर, धनबाद जैसे अपेक्षाकृत विकसित शहरों में मोबाइल नेटवर्क दिनोंदिन बढ़ते ही जा रहे हैं, मगर ग्रामीण इलाकों की तरफ मोबाइल कंपनियाें का ध्यान न के बराबर है. लातेहार जिला का महुआडांड अनुमंडल ऐसा ही इलाका है, जहां बीएसएनएल को छोड़ कर कोई मोबाइल कंपनी अपना नेटवर्क स्थापित नहीं कर रही है. गांवों में […]
विज्ञापन
रांची, जमशेदपुर, धनबाद जैसे अपेक्षाकृत विकसित शहरों में मोबाइल नेटवर्क दिनोंदिन बढ़ते ही जा रहे हैं, मगर ग्रामीण इलाकों की तरफ मोबाइल कंपनियाें का ध्यान न के बराबर है.
लातेहार जिला का महुआडांड अनुमंडल ऐसा ही इलाका है, जहां बीएसएनएल को छोड़ कर कोई मोबाइल कंपनी अपना नेटवर्क स्थापित नहीं कर रही है. गांवों में नेटवर्क का िवस्तार नहीं करने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन ऐसा करना असंभव भी नहीं है. आधुनिक समय में दूरसंचार प्रणाली विकास का पैमाना माना जा रहा है.
हाल के शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में प्रशासन द्वारा इंटरनेट का भरपूर प्रयोग किया गया. ऐसे में यदि ग्रामीण इलाकों में मोबाइल नेटवर्क का विस्तार नहीं होता है, तो बेरोजगारों को समय पर रोजगार के मिलनेवाले अवसरों की महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिल सकेगी. अत: सरकार और माेबाइल कंपनियों से अनुरोध है कि वे गांवों की ओर भी ध्यान दें.
– रैमक्स टोप्पो, सिमडेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




