पानी की सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी

Updated at : 13 Oct 2015 11:54 PM (IST)
विज्ञापन
पानी की सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी

सरकार की ओर से झारखंड के चार जिलों में गैस की पाइप लाइन िबछाने की योजना बनायी जा रही है. यदि इसके स्थान पर सरकार पानी की पाइप लाइन बिछाने की योजना बनाती, तो यहां की जनता को बहुत हद तक राहत मिल सकती थी. किसानों को फसलों की सिंचाई का साधन मिल जाता, तो […]

विज्ञापन
सरकार की ओर से झारखंड के चार जिलों में गैस की पाइप लाइन िबछाने की योजना बनायी जा रही है. यदि इसके स्थान पर सरकार पानी की पाइप लाइन बिछाने की योजना बनाती, तो यहां की जनता को बहुत हद तक राहत मिल सकती थी.
किसानों को फसलों की सिंचाई का साधन मिल जाता, तो शहरी आबादी को पीने के लिए पानी िमल जाता. आज राज्य में सूखे की स्थिति बन गयी है. इंद्र देवता पहले से ही नाराज चल रहे हैं, जिस कारण किसानों की खरीफ फसल बरबाद हो चुकी है. खास कर धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है.
सरकार यदि गैस की पाइप लाइन बिछाने की योजना बनाने के बजाय सिंचाई के संसाधन उपलब्ध कराने की योजना बनाती, तो बेहतर होता. सरकार ग्रामीण इलाकों में सिंचाई व शहरी इलाकों में पेयजल सुविधा उपलब्ध कराये.
– गोविंद महतो, बदला, लोहरदगा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola