गांवों में भी लागू हो यातायात नियम
Updated at : 10 Oct 2015 1:14 AM (IST)
विज्ञापन

यातायात पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करनेवाले वाहन चालकों की जांच तेजी से की जा रही है, लेकिन उसकी नजर ग्रामीण इलाकों की ओर नहीं है. अगर आप गौर करें, तो शहर से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र में ही वाहन चलाने में नियमों की अवहेलना होती है. सीमा से ज्यादा तेज गति में वाहन चलाना, लाउड […]
विज्ञापन
यातायात पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करनेवाले वाहन चालकों की जांच तेजी से की जा रही है, लेकिन उसकी नजर ग्रामीण इलाकों की ओर नहीं है. अगर आप गौर करें, तो शहर से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र में ही वाहन चलाने में नियमों की अवहेलना होती है. सीमा से ज्यादा तेज गति में वाहन चलाना, लाउड स्पीकर, तेज हॉर्न, ट्रिपल राइडिंग, अंडर ऐज ड्राइविंग आदि शहरों में ही नहीं, गांवों में नियमों का उल्लंघन होता है.
गांवों में न तो पेट्रोलिंग होती है और न ही किसी वाहनों की जांच की जाती है. आये दिन ग्रामीण क्षेत्र में दुर्घटनाएं हो रही हैं. आधुनिक भारत के गांवों में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इसके मद्देनजर यहां भी ट्रैफिक िनयमों की जरूरत है. सरकार से आग्रह है कि वे ग्रामीण इलाके में भी यातायात नियमों के पालन का प्रबंध करें.
– पालूराम हेंब्रम, सालगाझारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




