चीन की राह चला भारत
Updated at : 08 Oct 2015 12:38 AM (IST)
विज्ञापन

यह बहुत अच्छी बात है कि विश्व एक दूजे के साथ सोच-समझ का आदान-प्रदान करता है. यह भी सच है कि किसी की सोच को बिना सोचे-समझे अपनाना कई बार गलत साबित होता है. आज विश्व में चीन एक महाशक्ति रूप में जाना जाता है, पर अभी चीन आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा […]
विज्ञापन
यह बहुत अच्छी बात है कि विश्व एक दूजे के साथ सोच-समझ का आदान-प्रदान करता है. यह भी सच है कि किसी की सोच को बिना सोचे-समझे अपनाना कई बार गलत साबित होता है. आज विश्व में चीन एक महाशक्ति रूप में जाना जाता है, पर अभी चीन आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है, जिससे उसकी आर्थिक व्यवस्था चरमरा गयी है.
इसका असर पूरी दुनिया में दिख रहा है और लोग निवेश करने से कतरा रहे हैं. चीन का यह अब नजारा अपने देश में भी दिख रहा है. अपने देश में भी आम आदमी की हालत पहले से ही महंगाई के चलते दयनीय है. अगर सरकार इस ओर ध्यान नहीं देती है, तो इन कंपनियों को ऋण देनेवाले बैंक खुद कंगाल हो जायेंगे और भारत को भी आर्थिक मंदी से गुजरना पड़ेगा.
-आनंद कानू, कोलकाता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




