प्रेम की धरती पर नफरत क्यों?

Published at :03 Oct 2015 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेम की धरती पर नफरत क्यों?

झारखंड की राजधानी रांची की पहचान देश ही नहीं, पूरी दुनिया में अलग है. बिरसा मुंडा की धरती और धौनी का शहर हर किसी को आकर्षित करता है. यहां का खूबसूरत मौसम, हसीन वादियां और यहां के सीधे-सादे लोग बाकी दुनिया से शहर को जुदा करते हैं. शहर की गोद में हर प्रकार के धर्म, […]

विज्ञापन
झारखंड की राजधानी रांची की पहचान देश ही नहीं, पूरी दुनिया में अलग है. बिरसा मुंडा की धरती और धौनी का शहर हर किसी को आकर्षित करता है. यहां का खूबसूरत मौसम, हसीन वादियां और यहां के सीधे-सादे लोग बाकी दुनिया से शहर को जुदा करते हैं.
शहर की गोद में हर प्रकार के धर्म, संप्रदाय के लोग रहते हैं. अभी शहर में जिस प्रकार का तनाव बना हुआ है, वह प्रेम की धरती के लिए अपेक्षित नहीं है. सबके चेहरे पर एक अनजाना भय बना है.
कुछ असामाजिक तत्व आपसी भाईचारे और प्रेम को तोड़ना चाहते हैं. प्रेम की दुनिया में नफरत का जहर फैलाना चाहते हैं. जब कभी भी लोगों ने यहां नफरत बोने की कोशिश की, यहां के निवासियों ने बुद्धिमानी से उसका मुकाबला किया और आपसी प्रेम को बरकरार रखा.
– सिदाम महतो, बुंडू, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola