बदहाली का शिकार है महिला छात्रावास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Oct 2015 12:34 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद का श्रीश्री लक्ष्मी नारायण कॉलेज विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अंतर्गत आता है. यह सिर्फ धनबाद में ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में अपना एक अलग स्थान रखता है. यहां के छात्रावास में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है. यहां न तो खाने की सही व्यवस्था है और न ही रहने की. एक कमरे में […]
विज्ञापन
धनबाद का श्रीश्री लक्ष्मी नारायण कॉलेज विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अंतर्गत आता है. यह सिर्फ धनबाद में ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में अपना एक अलग स्थान रखता है. यहां के छात्रावास में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है. यहां न तो खाने की सही व्यवस्था है और न ही रहने की. एक कमरे में 30 छात्राओं को रखा जाता है. खाने के लिए रात में बनी बासी सब्जियों को परोसा जाता है. दोपहर में बना भोजन रात को दिया जाता है.
कई बार इस बात को लेकर छात्राओं और कॉलेज प्रशासन के बीच कहासुनी भी हो चुकी है. हंगामे के कुछ दिन बाद तक सब ठीक रहता है. घर से दूर रह कर पढ़ाई करने को विवश छात्राओं के साथ इस तरह की घटनाएं हमेशा घटित होती है. शिकायतें भी की जाती हैं, फिर भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता.
– चिंटू सिंह राजपूत, देवघर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




