जबरन चंदा उगाही पर लगे लगाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Oct 2015 1:11 AM (IST)
विज्ञापन

गणेशोत्सव के बीतने के बाद त्योहारों का ‘पीक सीजन’ शुरू हो चुका है़ इसके साथ ही आस्था के नाम पर चंदे का धंधा भी जोरों पर है़ मंजे हुए चंदेबाज अब सक्रिय गये हैं. चंदे के धंधेबाजों में कई प्रकार के अराजक तत्वों की घुसपैठ हमेशा से रही है. यूं तो त्योहारों की रौनक लोगों […]
विज्ञापन
गणेशोत्सव के बीतने के बाद त्योहारों का ‘पीक सीजन’ शुरू हो चुका है़ इसके साथ ही आस्था के नाम पर चंदे का धंधा भी जोरों पर है़ मंजे हुए चंदेबाज अब सक्रिय गये हैं. चंदे के धंधेबाजों में कई प्रकार के अराजक तत्वों की घुसपैठ हमेशा से रही है. यूं तो त्योहारों की रौनक लोगों के लिए खुशियों की सौगात लाती है.
वहीं, इन दिनों चंदा उगाहनेवाली टोलियों की दबंगई से माहौल गंदा हो जाता है.धर्म के नाम पर चंदा उगाहने वाले इन चंदाखोरों पर कानूनी शिकंजा क्यों नहीं कसा जा रहा, यह बात समझ से परे है़ इन दिनों घर-घर घूमती चंदाखोरों की टोली लोगों के लिए सरदर्द बन गयी है. चूंकि ऐसे आयोजनों के पीछे लोगों का समूह काम करता है और इसमें चमक-दमक के लिए भारी धनराशि का जुगाड़ करना होता है, जो जनसहयोग से ‘मैनेज’ होता है.
यहां जनसहयोग का मतलब होता है चंदा. शर्ट की आस्तीन चढ़ाये चार-छह मुस्टंडे लोगों के मकान-दुकान में कभी भी पहुंच जाते हैं और अपने मन से चंदे की रसीद काट देते हैं. टोकने पर वे लड़ने-भिड़ने पर उतारू हो जाते हैं. पर्व-त्योहार हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा हैं. ये हमारे जीवन में खुशियां लेकर आते हैं. इन्हें उत्साह से मनाना भी चाहिए, लेकिन हमारी संस्कृति यह नहीं कहती कि किसी से जबरन पैसा वसूलो़ राज्य के लगभग हर हिस्से में ऐसी घटनाएं हो रही हैं. कहीं कम तो कहीं ज्यादा, पर विरोध कोई नहीं कर पाता.
विरोध करे कौन? अगर किसी ने विरोध किया, तो आस्था का सवाल उठा दिया जाता है़ राज्य के मुखिया और पुलिस प्रमुख से मेरा अाग्रह है कि वे चंदा के नाम पर अपनी दुकानदारी चलानेवालों पर लगाम लगाने का प्रयास करें. धार्मिक कार्यों के लिए चंदा जरूरी तो है, लेकिन दबंगई से नहीं.
– रवींद्र सिंह, मोरहाबादी, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




