हमारे प्रेरणास्रोत गांधी जी व शास्त्री जी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Oct 2015 1:10 AM (IST)
विज्ञापन

पूरे भारतवर्ष के लिए यह सुखद संयोग है कि दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ, जिन्होंने अपने विचारों, वक्तव्यों और कार्यों से देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया. शास्त्री जी का जन्म एक मध्यवर्गी परिवार में हुआ, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत, लगन व […]
विज्ञापन
पूरे भारतवर्ष के लिए यह सुखद संयोग है कि दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ, जिन्होंने अपने विचारों, वक्तव्यों और कार्यों से देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया.
शास्त्री जी का जन्म एक मध्यवर्गी परिवार में हुआ, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत, लगन व योग्यता से भारतीय राजनीति को तिरोहित किया. शास्त्री जी का ‘जय जवान जय किसान’ का नारा आज भी जवानों और किसानों में जोश भरता है.
देश के दूसरे प्रधानमंत्री रहे शास्त्री जी की ताशकंद समझौते में अहम भूमिका रही. उन्होंने हमेशा व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठ कर राजनीतिक सिद्धांतों को व्यवहार के धरातल पर उतारने का काम किया. शास्त्रीजी को उनकी सादगी, देशभक्ति और ईमानदारी के लिए आज भी पूरा भारत श्रद्धापूर्वक याद करता है. शास्त्री जी एवं गांधी जी आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं.
– विवेक मिश्रा, भदोही
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




