अभियान से बढ़ी है जागरूकता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Oct 2015 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग जिले में सफाई अभियान के रूप में चलाया जा रहा ऑपरेशन बदलाव एक सराहनीय पहल है. इससे न सिर्फ सफाई बल्कि लोगों में सफाई के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है. ऐसी पहल से जिले की सुंदरता बढ़ रही है. जिले में बाहर से आनेवाले लोगों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता दिखाई दे रहा है. […]
विज्ञापन
हजारीबाग जिले में सफाई अभियान के रूप में चलाया जा रहा ऑपरेशन बदलाव एक सराहनीय पहल है. इससे न सिर्फ सफाई बल्कि लोगों में सफाई के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है. ऐसी पहल से जिले की सुंदरता बढ़ रही है. जिले में बाहर से आनेवाले लोगों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता दिखाई दे रहा है.
यदि यह अभियान हमेशा चलता रहे और अभियान में लगे कर्मचारियों को उचित पारिश्रमिक दिया जाये तो वह दिन दूर नहीं, जब इस जिले को राज्य के सबसे स्वच्छ जिले का दर्जा मिल जाये.
हमारा सरकार और राज्य के सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों से आग्रह है कि जिस प्रकार हमारे जिले में सफाई अभियान चलाया जा रहा है, यदि पूरे सूबे में चले तो यहां के शहरों की सफाई व्यवस्था में चार चांद लग जायेगा.
– समीर एक्का, हजारीबाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




