जागरूकता के लिए कैमरा बेहद जरूरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Aug 2015 11:02 PM (IST)
विज्ञापन

आज हमारा देश आजाद है. आजाद देश का हर आदमी अपनी मन मरजी से अपनी-अपनी जिंदगी जी रहे हैं.जिसे जैसा बेहतर लगता है, उससे कहीं बेहतर करने का प्रयास करता है. चाहे वह अमीर हो या गरीब, गुरु हो या फिर चेला, नेता हो या फिर जनता सभी अपनी खुशी के लिए काम कर रहे […]
विज्ञापन
आज हमारा देश आजाद है. आजाद देश का हर आदमी अपनी मन मरजी से अपनी-अपनी जिंदगी जी रहे हैं.जिसे जैसा बेहतर लगता है, उससे कहीं बेहतर करने का प्रयास करता है. चाहे वह अमीर हो या गरीब, गुरु हो या फिर चेला, नेता हो या फिर जनता सभी अपनी खुशी के लिए काम कर रहे हैं.
यदि आज की जिंदगी को हम थोड़ी गहराई से देखें, तो एक बात स्पष्ट हो जाती है कि हमारे देश के कई लोग आज भी दिखावे की जिंदगी जी रहे हैं. ऐसे लोग सामाजिक काम को तब करेंगे, जब कैमरा उनके सामने हो.
कहीं झाड़ लगाना हो या कहीं पौधा रोपना हो, बिना कैमरा के उनका काम पूरा ही नहीं होता. इसका मकसद साफ है कि वह जो कर रहे हैं, उसे देश के लोग देखें और जानें कि फलाने बाबू ने फलां काम किया है, क्योंकि जनता में जागरूकता लाने के लिए कैमरा लाना बेहद जरूरी है.
समीर एक्का, हजारीबाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




