तब चमकेंगे सरकारी स्कूल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Aug 2015 4:04 AM (IST)
विज्ञापन

हमारे देश में जब तक कोई बड़ा आंदोलन नहीं होता तब तक परिवर्तन नहीं होता है. इलाहाबाद हाइकोर्ट का यह फैसला कि अब सभी नौकरशाहों, जन प्रतिनिधियों और सरकारी कर्मचारियों के बच्चे सरकारी स्कूलों में ही पढ़ें, कोई साधारण खबर नहीं है. अगर इस पर अमल कर देश भर में इसे सख्ती से लागू किया […]
विज्ञापन
हमारे देश में जब तक कोई बड़ा आंदोलन नहीं होता तब तक परिवर्तन नहीं होता है. इलाहाबाद हाइकोर्ट का यह फैसला कि अब सभी नौकरशाहों, जन प्रतिनिधियों और सरकारी कर्मचारियों के बच्चे सरकारी स्कूलों में ही पढ़ें, कोई साधारण खबर नहीं है.
अगर इस पर अमल कर देश भर में इसे सख्ती से लागू किया जाये तो कुछ ही वर्षो में हमारी शिक्षा का स्तर बहुत ऊंचा उठ जायेगा. लेकिन क्या यह बिना किसी बड़े आंदोलन के संभव हो पायेगा?
अगर सुप्रीम कोर्ट भी यही आदेश कर दे तो हमारे देश के बच्चों के भविष्य के साथ पूरे देश का भविष्य भी सुधर जायेगा. सारे नेताओं को अपने बच्चों की चिंता होगी और उस चिंता में साधारण जन के बच्चे भी अच्छे स्कूलों में पढ़ पायेंगे क्योंकि तब सब सरकारी स्कूल ही अच्छे हो जायेंगे. यही नहीं तब पूरा प्रशासन भी इस ओर अपनी पूरी ताकत लगा देगा.
सत्य प्रकाश भारतीय, बैरकपुर, कोलकाता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




