हमारी सुध भी लेगा कोई?

Published at :20 Aug 2015 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
हमारी सुध भी लेगा कोई?

झारखंड बने 14 वर्ष बीत चुके हैं, पर राज्य के मूलवासी आज भी उपेक्षित हैं. झारखंड राज्य के निर्माण में मूलवासियों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. अलग झारखंड राज्य के लिए यहां के मूलवासियों ने बहुत लंबी लड़ाइयां लड़ीं, बहुत संघर्ष किये, न जाने कितनों ने बलिदान दिया, पर आज अपने ही राज्य […]

विज्ञापन
झारखंड बने 14 वर्ष बीत चुके हैं, पर राज्य के मूलवासी आज भी उपेक्षित हैं. झारखंड राज्य के निर्माण में मूलवासियों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. अलग झारखंड राज्य के लिए यहां के मूलवासियों ने बहुत लंबी लड़ाइयां लड़ीं, बहुत संघर्ष किये, न जाने कितनों ने बलिदान दिया, पर आज अपने ही राज्य में मूलवासी किनारे कर दिये गये हैं.
आज तक जितनी भी सरकारें बनीं, सबने यहां के मूलवासियों के साथ धोखा किया. आज हजारों की संख्या में शिक्षित मूलवासी युवा बेरोजगार हैं.
दिनानुदिन मूलवासियों की हालत बद से बदतर होती जा रही है. अगर ऐसा ही हाल रहा तो वह दिन दूर नहीं जब झारखंड से मूलवासियों का अस्तित्व ही समाप्त हो जायेगा. आखिर कब झारखंड की सरकार यहां के मूलवासियों की सुध लेगी? आखिर कब मिलेगा उन्हें न्याय?
नरेश महतो, ई-मेल से
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola