धर्माधता से देश को मुक्त कराना होगा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Aug 2015 12:44 AM (IST)
विज्ञापन

धर्म और राजनीति के नाम पर अपना उल्लू सीधा करनेवाले कुछ ठेकेदार सांप्रदायिकता को हवा दे रहे हैं. सांप्रदायिकता देश की शांति और सुरक्षा के लिए एक भयानक विष है. जिस देश में सांप्रदायिकता रोकने का प्रयास नहीं होता, उस देश का बेड़ा गर्क होना तय ही माना गया है. आज आजादी के दिवस पर […]
विज्ञापन
धर्म और राजनीति के नाम पर अपना उल्लू सीधा करनेवाले कुछ ठेकेदार सांप्रदायिकता को हवा दे रहे हैं. सांप्रदायिकता देश की शांति और सुरक्षा के लिए एक भयानक विष है. जिस देश में सांप्रदायिकता रोकने का प्रयास नहीं होता, उस देश का बेड़ा गर्क होना तय ही माना गया है.
आज आजादी के दिवस पर हम सभी को इस धर्माधता से भी आजादी मिलनी चाहिए. इस बीच सवाल यह भी पैदा होता है कि आजादी के इस दिवस पर हम सांप्रदायिकता के खात्मे के लिए किस प्रकार का प्रयास कर सकते हैं.
इसके लिए आवश्यक यह है कि हम सांप्रदायिक शक्तियों को दुष्प्रचार करने से रोकें और लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करें. इसके लिए सबसे पहले हमें अपने समाज से अंधविश्वास को समाप्त करना होगा. जब अंधविश्वास मिटेगा, तो समाज खुद-ब-खुद जागरूक हो जायेगा.
प्रकाश कुमार, सगराजोर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




