आरक्षण छोड़ने की भी अपील करें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Aug 2015 4:48 AM (IST)
विज्ञापन

जब से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं, उन्होंने लोगों से कई अपीलें की हैं. उनकी अपील पर जनता ने भरपूर समर्थन भी किया है. चाहे वह स्वच्छ भारत की अपील हो या ‘गिव अप’ की. जिस प्रकार गैस सिलिंडर की सब्सिडी छोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ने देश के लोगो से अपील की है, […]
विज्ञापन
जब से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं, उन्होंने लोगों से कई अपीलें की हैं. उनकी अपील पर जनता ने भरपूर समर्थन भी किया है.
चाहे वह स्वच्छ भारत की अपील हो या ‘गिव अप’ की. जिस प्रकार गैस सिलिंडर की सब्सिडी छोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ने देश के लोगो से अपील की है, ठीक उसी तरह एक अपील यह भी करें कि जो लोग सक्षम हैं, वे किसी भी तरह के आरक्षण का लाभ ना लें.
इससे आरक्षण के भार तले दबी आम जनता की प्रतिभा उभर कर सामने आयेगी और वैसे लोगों को इसका लाभ मिलेगा, जो इसके वास्तविक हकदार हैं.
ऐसी अपील से अगर सक्षम व्यक्ति की सोच में परिवर्तन आया, जिन्हें सालों से आरक्षण की आड़ में लाभ मिल रहा है और वे लाभ को छोड़ने को तैयार हो जाते हैं, तो आरक्षण को जिस उद्देश्य के लिए लागू किया गया है वह पूरा होगा.
प्रताप तिवारी, सारठ, देवघर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




