पौधरोपण को बढ़ावा देना बेहद जरूरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Aug 2015 4:47 AM (IST)
विज्ञापन

आज लोगों को जागरूक कर सड़कों के किनारे पौधरोपण कार्यक्रम चलाने की आवश्यकता है. इससे एक सुंदर परिवेश का निर्माण होगा. इस प्रकार के कार्यक्रम से केवल पर्यावरणीय सुरक्षा ही नहीं, बल्कि आर्थिक और सामाजिक परिणाम भी बेहतर होंगे. पर्यावरण के प्रति प्रेम भारतीय संस्कृति की पहचान है. आज इसे संवेदनशीलता के साथ और प्रशासनिक […]
विज्ञापन
आज लोगों को जागरूक कर सड़कों के किनारे पौधरोपण कार्यक्रम चलाने की आवश्यकता है. इससे एक सुंदर परिवेश का निर्माण होगा. इस प्रकार के कार्यक्रम से केवल पर्यावरणीय सुरक्षा ही नहीं, बल्कि आर्थिक और सामाजिक परिणाम भी बेहतर होंगे. पर्यावरण के प्रति प्रेम भारतीय संस्कृति की पहचान है.
आज इसे संवेदनशीलता के साथ और प्रशासनिक सहयोग से पूरा करने की जरूरत है. पर्यावरणविद और जनप्रतिनिधि के सहयोग से ऐसे प्रयास किये जाने की जरूरत है, जिससे लोग अधिक से अधिक पौधा लगाने के लिए जागरूक हों.
स्कूल एवं कॉलेजों में भी पौधरोपण कार्यक्रम चला कर इसे आगे ले जाने की भी जरूरत है. सिर्फ सड़कों, स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थालों पर ही नहीं, बल्कि नदियों के किनारे भी पौधे लगाये जायें, ताकि उनके किनारों को संरक्षित किया जा सके.
अभिषेक रंजन, हजारीबाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




