एक पुस्तकालय की भी जरूरत

Published at :07 Aug 2015 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
एक पुस्तकालय की भी जरूरत

रांची को स्मार्ट सिटी के लिए चुने जाने पर बेहद खुशी महसूस हो रही है. अब संभवत: राज्य की राजधानी के अच्छे दिन आनेवाले हैं. चौक-चौराहे, सड़कें, कॉलोनियों की गलियां, नालियां, बाग-बगीचे और सरकारी इमारतें चकाचक हो जायेंगी. इसके लिए सरकार की ओर से कार्य भी कराये जा रहे हैं. शहर के बीचोबीच सर्कुलर रोड […]

विज्ञापन
रांची को स्मार्ट सिटी के लिए चुने जाने पर बेहद खुशी महसूस हो रही है. अब संभवत: राज्य की राजधानी के अच्छे दिन आनेवाले हैं. चौक-चौराहे, सड़कें, कॉलोनियों की गलियां, नालियां, बाग-बगीचे और सरकारी इमारतें चकाचक हो जायेंगी.
इसके लिए सरकार की ओर से कार्य भी कराये जा रहे हैं. शहर के बीचोबीच सर्कुलर रोड पर सबसे बड़ा पार्क भी बनाया जा रहा है.जमशेदपुर में जुबली पार्क को यह टक्कर देगा. लेकिन सरकार से नम्र निवेदन है कि यह क्षेत्र विद्यार्थियों के लिए अतिमहत्वपूर्ण है. यहां न जाने कितने छात्र अपने भविष्य की नींव रखते हैं.
ऐसे में यदि सरकार इस क्षेत्र में सुविधासंपन्न पुस्तकालय का निर्माण करा दे, तो छात्रों को अध्ययन करने में सहूलियत होगी. वे इसके आसपास के शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई करने के साथ ही भविष्य को तराश सकेंगे.
शिखा कुमारी बर्णवाल, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola