पीड़ितों को जल्द मिले सहायता राशि

झारखंड की उप राजधानी दुमका में 30 जुलाई की रात करीब 9.30 बजे से दो बजे तक लगातार हुई मूसलाधार बारिश से शहर के निचले भागों में कमर भर गंदा पानी भर गया. यह जलजमाव अगले दिन सुबह साढ़े दस बजे तक रहा. स्थिति यह हो गयी कि कुम्हारपाड़ा, रसिकपुर, राखावानी, गिलानपाड़ा सहित कई मोहल्लों […]
झारखंड की उप राजधानी दुमका में 30 जुलाई की रात करीब 9.30 बजे से दो बजे तक लगातार हुई मूसलाधार बारिश से शहर के निचले भागों में कमर भर गंदा पानी भर गया. यह जलजमाव अगले दिन सुबह साढ़े दस बजे तक रहा.
स्थिति यह हो गयी कि कुम्हारपाड़ा, रसिकपुर, राखावानी, गिलानपाड़ा सहित कई मोहल्लों के घरों में काफी समय तक पानी भरे होने के कारण निवासियों की खाद्य सामग्री, पहनने के कपड़े, कागजात आदि नष्ट हो गये. पानी की तेज रफ्तार में सामग्रियों के बह जाने से भी कई घरों के लोगों का जीवन कष्टमय हो गया है.
गलियों में जमा गंदे पानी से जलजनित बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी हुई है. ऐसी स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने पीड़ित परिवार के लोगों को सहायता राशि देने की घोषणा की है. सरकार से आग्रह है कि वह उन्हें यह राशि जल्द प्रदान करे.
परमेश्वर झा, दुमका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




