संसद का बाधित होना देश का दुर्भाग्य

Published at :06 Aug 2015 11:38 PM (IST)
विज्ञापन
संसद का बाधित होना देश का दुर्भाग्य

पिछले कुछ समय से विपक्ष के हंगामे के कारण संसद सुचारु रूप से नहीं चल पा रही है. हर सत्र में विपक्षी सदस्य तख्तियों के साथ सदन में घुस कर नारेबाजी करने लगते हैं. उनकी मंशा सिर्फ और सिर्फ हंगामा खड़ा करने की होती है. पिछली सरकार में विपक्ष के तौर पर भाजपा का भी […]

विज्ञापन
पिछले कुछ समय से विपक्ष के हंगामे के कारण संसद सुचारु रूप से नहीं चल पा रही है. हर सत्र में विपक्षी सदस्य तख्तियों के साथ सदन में घुस कर नारेबाजी करने लगते हैं. उनकी मंशा सिर्फ और सिर्फ हंगामा खड़ा करने की होती है.
पिछली सरकार में विपक्ष के तौर पर भाजपा का भी यही रुख हुआ करता था. विपक्ष में रहने के दौरान भाजपाई भी संसद में इसी प्रकार का हंगामा खड़ा किया करते थे. अब यूपीए के सांसद वही काम कर रहे हैं, जो भाजपाई करते थे. एक ओर जहां ब्रिटेन में देशहित की बात आते ही धुर विरोधी भी साथ खड़े दिखते हैं.
भारत में सबकुछ जानते-समझते हुए भी सभी पार्टियां देशहित के मुकाबले पार्टीहित को ही महत्व देने जैसा व्यवहार करती हैं. राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभानेवाले सांसदों का सदन का समय बर्बाद करना सिर्फ और सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना हरकत है.
आनंद मिश्र, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola