खेल में भी चरित्रवान होना बेहद जरूरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Aug 2015 11:15 PM (IST)
विज्ञापन

खेल से जीवन में आनंद, स्फूर्ति और ताजगी की अनुभूति होती है. खेल कोई भी हो, अगर उसे सही तरीके से खेला जाये, तो उससे शारीरिक के साथ मानसिक विकास भी होता है. लेकिन हाल के दिनों में क्रि केट के आइपीएल प्रारूप में जो अभद्रता और अनियमितता देखी गयी, उससे खेल के उद्देश्य और […]
विज्ञापन
खेल से जीवन में आनंद, स्फूर्ति और ताजगी की अनुभूति होती है. खेल कोई भी हो, अगर उसे सही तरीके से खेला जाये, तो उससे शारीरिक के साथ मानसिक विकास भी होता है.
लेकिन हाल के दिनों में क्रि केट के आइपीएल प्रारूप में जो अभद्रता और अनियमितता देखी गयी, उससे खेल के उद्देश्य और धारणा को ठेस पहुंची है.
साथ ही खेल प्रेमियों के मन में अविश्वास भी भावना भी विकसित हुई है. मैच फिक्सिंग से लेकर कालेधन की बौछार से खेल भावना पर असर पड़ा है. इससे स्पष्ट हो रहा है कि खेल भी अब पैसा कमाने का एक बड़ा जरिया बन गया है.
अदालत द्वारा टीमों के मालिकों को खेल से दूर करने के फैसले से नयी आशा जगी है कि खेल में फिर से चरित्रवानों का बोलबाला होगा. ऐसा होना भी जायज है, क्योंकि खेल में चरित्रवान होना बेहद जरूरी है.
मनोज आजिज, जमशेदपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




