कुत्सित राजनीति न करें सियासतदान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Aug 2015 1:08 AM (IST)
विज्ञापन

संपादक महोदय, मैं आपके समाचार पत्र के माध्यम से देश के उन नेताओं से कुछ सवाल पूछना चाहता हूं, जो सभी तरह के मसलों में टांग फंसा कर कुत्सित राजनीति करने लगते हैं. बीते दिनों देश के राजनीतिक इतिहास में फांसी की सजा पर किया गया हाइवोल्टेज ड्रामा काफी हास्यास्पद लगा. इस देश के नेता […]
विज्ञापन
संपादक महोदय, मैं आपके समाचार पत्र के माध्यम से देश के उन नेताओं से कुछ सवाल पूछना चाहता हूं, जो सभी तरह के मसलों में टांग फंसा कर कुत्सित राजनीति करने लगते हैं.
बीते दिनों देश के राजनीतिक इतिहास में फांसी की सजा पर किया गया हाइवोल्टेज ड्रामा काफी हास्यास्पद लगा. इस देश के नेता भी अजीब हैं. किसी भी मामले में टांग अड़ाने से बाज नहीं आते. बेकार में सियासी दावं-पेच करनेवालों को एक मुजरिम भी संत दिखायी देने लगता है.
उनकी इस तरह की हरकत सिर्फ वोट बैंक के लिए किये जा रहे कामों का एक हिस्सा भर है. महाशय, मैं देश के सियासतदानों से पूछना चाहता हूं कि मुंबई बम धमाकों में जिन परिवारों के लोग मारे गये थे, क्या वे किसी मामले में दोषी थे? आखिर उन लोगों ने देश-दुनिया में क्या गलत काम किया था? यदि नहीं, तो फिर ऐसी राजनीति ही क्यों?
शशि शेखर बल, करौं, देवघर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




