राष्ट्रहित में कायम करें एक मिसाल

Published at :04 Aug 2015 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रहित में कायम करें एक मिसाल

दुर्भाग्य से संसद का वर्षाकालीन सत्र यूं ही बिना काम के बीतता चला जा रहा है. इससे देश के करोड़ों रुपये बर्बाद हो चुके हैं. एक तो देश की आर्थिक हालत वैसे ही ज्यादा अच्छी नहीं है. ऊपर से ये सब फिजूल के ड्रामे रु कने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. सही बात […]

विज्ञापन
दुर्भाग्य से संसद का वर्षाकालीन सत्र यूं ही बिना काम के बीतता चला जा रहा है. इससे देश के करोड़ों रुपये बर्बाद हो चुके हैं. एक तो देश की आर्थिक हालत वैसे ही ज्यादा अच्छी नहीं है.
ऊपर से ये सब फिजूल के ड्रामे रु कने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. सही बात है कि जब काम ही नहीं तो दाम कैसे? गरीब मजदूरों और कर्मचारियों का तो इसी आधार पर बिना काम के झट से मजदूरी और वेतन आदि काट लिया जाता है, मगर इन नेताओं का कौन क्या काट सकता है?
ये तो खुद ही मालिक ठहरे. विपक्ष और सरकार में यह टकराव कुछ मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को लेकर जारी है, जिस पर अभी कोई भी टस से मस होने को तैयार नहीं है. इससे देश के कीमती समय और धन की बर्बादी बराबर जारी है. भाजपा को चाहिए कि बेकार की पिछली सभी बातों और जिद को छोड़ कर राष्ट्रहित में मिसाल कायम करे.
वेद मामूरपुर, नरेला, दिल्ली
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola