पुरुषों को भी शालीनता सीखनी चाहिए

Published at :31 Jul 2015 2:57 AM (IST)
विज्ञापन
पुरुषों को भी शालीनता सीखनी चाहिए

संपादक महोदय, पाठक मत में प्रकाशित डॉ उषा किरण का लेख ‘नारी पर आरी मत चलायें’ मन को छू गया. उनका विचार बिल्कुल सही है. आज नारी सशक्तीकरण की बात कही जाती है, पर पुरुषों की विकृत और कुत्सित मानसिकता को दोष न देकर कई लोगों द्वारा दुष्कर्म की शिकार स्त्रियों को ही दोष दिया […]

विज्ञापन
संपादक महोदय, पाठक मत में प्रकाशित डॉ उषा किरण का लेख ‘नारी पर आरी मत चलायें’ मन को छू गया. उनका विचार बिल्कुल सही है. आज नारी सशक्तीकरण की बात कही जाती है, पर पुरुषों की विकृत और कुत्सित मानसिकता को दोष न देकर कई लोगों द्वारा दुष्कर्म की शिकार स्त्रियों को ही दोष दिया जाता है. कभी इनके पहनावा, कभी इनकी आजादी पर आक्षेप होता रहता है.
यह कितनी शर्म की बात है पुरुषों के लिए कि 72 वर्ष की वृद्धा नन और एक अन्य घटना में 59 वर्ष की एक महिला से दुष्कर्म होता है. ऐसे पुरुषों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए. शालीनता एक ऐसा गुण है, जो न केवल स्त्रियों, वरन पुरुषों को भी अपनाना चाहिए. व्यवहार, बोलचाल, पहनावा आदि में शालीनता बरतनेवाले सभी स्त्री-पुरुष की सब कोई इज्जत करते हैं. शालीनता की सुरक्षा का मूलाधार है.
अवधेश कुमारी वर्मा, डोरंडा, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola