भारत ने एक बार फिर लिया यू-टर्न

Published at :14 Jul 2015 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
भारत ने एक बार फिर लिया यू-टर्न

रूस में आयोजित भारत-पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों की 55 मिनट की वार्ता ने पूरे शंघाई सहकारिता संगठन के सम्मेलन को दरकिनार कर लोगों का सारा ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफलता हासिल की है. यह विश्व कूटनीति की सफलता का परिचायक है. रूस की इस यात्रा में एक बात तो साफ तौर पर झलक रही […]

विज्ञापन
रूस में आयोजित भारत-पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों की 55 मिनट की वार्ता ने पूरे शंघाई सहकारिता संगठन के सम्मेलन को दरकिनार कर लोगों का सारा ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफलता हासिल की है. यह विश्व कूटनीति की सफलता का परिचायक है.
रूस की इस यात्रा में एक बात तो साफ तौर पर झलक रही थी कि जब भारत के प्रधानमंत्री पाकिस्तान के अपने समकक्ष नवाज शरीफ से हाथ मिला रहे थे, तो दोनों का दिल नहीं मिला. यह तो तस्वीरों में भी साफ दिखाई देता है. ऐसा लग रहा था कि दोनों किसी के दबाव में जबरदस्ती मुलाकात कर रहे हैं.
भले ही लोग चाहे कुछ भी कहें, लेकिन इतना तो तय है कि भारत सरकार ने आतंकवाद के मसले पर एक बार फिर यू-टर्न लिया है. यह समझ से परे है कि लखवी को सजा दिलाने की मांग करनेवाले ने हाथ कैसे मिला लिया?
जंग बहादुर सिंह, गोलपहाड़ी, जमशेदपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola