स्थानीयता पर क्यों नहीं बनती राय?

Published at :27 Jun 2015 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
स्थानीयता पर क्यों नहीं बनती राय?

गत दिसंबर में झारखंड ने पहली बार पूर्ण बहुमतवाली सरकार देखी. छह माह में एक लाख नियुक्तियों का आश्वासन बेरोजगारों के लिए सपने से कम नही था, किंतु राजनीतिज्ञों व नीति निर्माताओं को ऐसे झूठे आश्वासन से बचना चाहिए. झारखंड की रूढ़ीवादी स्थानीय नियोजन नीति पर आज भी सामंजस्य स्थापित नहीं कर पा रहे हैं. […]

विज्ञापन

गत दिसंबर में झारखंड ने पहली बार पूर्ण बहुमतवाली सरकार देखी. छह माह में एक लाख नियुक्तियों का आश्वासन बेरोजगारों के लिए सपने से कम नही था, किंतु राजनीतिज्ञों व नीति निर्माताओं को ऐसे झूठे आश्वासन से बचना चाहिए. झारखंड की रूढ़ीवादी स्थानीय नियोजन नीति पर आज भी सामंजस्य स्थापित नहीं कर पा रहे हैं.

बिना वर्तमान नीतियों के कई योग्य अभ्यर्थी नियुक्तियों के लाभ से वंचित हैं. छत्तीसगढ़, बंगाल, बिहार, ओड़िशा आदि पड़ोसी राज्यों में नियोजन नीतियों को समावेशित का अद्यतन रूप में स्वीकार किया गया है. इनकी भौगोलिक, सांस्कृतिक, सामाजिक-आर्थिक व मानविकी स्थिति समान है. इसका सकारात्मक प्रभाव उन राज्यों में नियोजन के दृष्टिकोण से देखने को मिलता है. सवाल यह है कि आखिर झारखंड में इस पर लोगों की सहमति क्यों नहीं बन रही?

अंशु मोहन राय, जामताड़ा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola