अपनी सुरक्षा खुद ही करें लोग

Published at :24 Jun 2015 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
अपनी सुरक्षा खुद ही करें लोग

मेरा मानना है कि हमारे साथ दुष्कर्म, यौन शोषण और अपहरण जैसी घटनाएं जब घटती हैं, तो इसमें कहीं न कहीं हमारी लापरवाही भी जिम्मेदार है. इन घटनाओं के शिकार हम तभी होते हैं, जब हम अपनी खुद की सुरक्षा करने में नाकाम होते हैं. आज मैं उन मां-बेटियों से कहना चाहूंगी कि जो घर […]

विज्ञापन
मेरा मानना है कि हमारे साथ दुष्कर्म, यौन शोषण और अपहरण जैसी घटनाएं जब घटती हैं, तो इसमें कहीं न कहीं हमारी लापरवाही भी जिम्मेदार है. इन घटनाओं के शिकार हम तभी होते हैं, जब हम अपनी खुद की सुरक्षा करने में नाकाम होते हैं.
आज मैं उन मां-बेटियों से कहना चाहूंगी कि जो घर से अकेले पढ़ाई या काम के सिलसिले में बाहर आती-जाती हैं, वे खुद को इतना मजबूत बनायें कि किसी को गंदी नजरों से देखने की हिम्मत ही न हो.
यह सब तभी संभव हो सकेगा, जब आपकी इच्छाशक्ति मजबूत होगी. अपने आपको देश की सभ्यता-संस्कृति में ढालने से ज्यादा जरूरी खुद को बुरी नजरों से बचाना बेहद जरूरी है. फैशन करना जरूरी है, लेकिन इतना भी नहीं कि वह दुर्घटनाओं को न्योता दे. आज होनेवाली दुर्घटनाओं की शुरुआत कहीं न कहीं हमसे भी होती है.
नीरू कुमारी, जरमुंडी, दुमका
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola