युवाओं को बिगाड़ रहा फिल्मी संगीत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jun 2015 5:33 AM (IST)
विज्ञापन

हमारा समाज हमेशा फिल्मों का अनुकरण करता आया है. अभिनेता यदि अपना हेयर स्टाइल बदलता है, तो देश के युवा भी अपने हेयर स्टाइल को बदल लेते हैं. इसी तरह देश के युवाओं पर फिल्मी गीत-संगीत का भी प्रभाव पड़ता है. वर्तमान समय की फिल्मों में जिस प्रकार ‘दारू’ शब्द के प्रयोग का चलन बढ़ा […]
विज्ञापन
हमारा समाज हमेशा फिल्मों का अनुकरण करता आया है. अभिनेता यदि अपना हेयर स्टाइल बदलता है, तो देश के युवा भी अपने हेयर स्टाइल को बदल लेते हैं. इसी तरह देश के युवाओं पर फिल्मी गीत-संगीत का भी प्रभाव पड़ता है.
वर्तमान समय की फिल्मों में जिस प्रकार ‘दारू’ शब्द के प्रयोग का चलन बढ़ा है, उससे कहीं न कहीं देश का युवा वर्ग प्रभावित हो रहा है. वर्तमान गायक यो यो हनी सिंह ने ऐसे कई गाने गाये हैं, जिसमें इस शब्द का प्रयोग बिना सोचे-समङो ही किया गया है. उनके द्वारा गाया गया ‘चार बोतल वोदका, काम मेरा रोज का’ युवाओं में सबसे अधिक प्रसिद्ध है.
ऐसे न जाने कितने गाने उन्होंने गाये हैं. अभी केजी और पहली कक्षा के बच्चे इन गानों को कविता की तरह पढ़ते नजर आते हैं. इन गानों से प्रेरित होकर आज का युवा शराब का सेवन अवश्य ही करते होंगे.
बिरेश कुमार, कुजू, रामगढ़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




