पॉलिथीन का विकल्प खोजना जरूरी

Published at :23 Jun 2015 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
पॉलिथीन का विकल्प खोजना जरूरी

किसी नयी स्मार्ट सिटी परियोजना के बदले मौजूदा शहरों को बेहतर बनाने में सबसे बड़ी बाधा पॉलिथीन है. छोटे शहरों में इसकी खपत के आंकड़े चौंकानेवाले हैं. ऊपर से हरेक उपभोक्ता वस्तु की प्लास्टिक पैकिंग कंपनीवाले तो करते ही हैं. आज मुंबई में बारिश से बाढ़ आ जाती है, तो इसके पीछे पॉलिथीन का बहुत […]

विज्ञापन
किसी नयी स्मार्ट सिटी परियोजना के बदले मौजूदा शहरों को बेहतर बनाने में सबसे बड़ी बाधा पॉलिथीन है. छोटे शहरों में इसकी खपत के आंकड़े चौंकानेवाले हैं. ऊपर से हरेक उपभोक्ता वस्तु की प्लास्टिक पैकिंग कंपनीवाले तो करते ही हैं.
आज मुंबई में बारिश से बाढ़ आ जाती है, तो इसके पीछे पॉलिथीन का बहुत बड़ा योगदान है. इस पर्यावरण विरोधी आतंकवाद से निपटने की कोई ठोस तकनीक की तो छोड़ दीजिये, इसके खिलाफ कोई कारगर नीति भी हमारे पास नहीं है.
कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के नाम पर ही सही, अगर ये कंपनिया अपनी पैकिंग सुधारती हैं और रिसर्च के जरिये पॉलिथीन का विकल्प ढूंढने में पैसा लगाती हैं, तो अपने सौ फीसदी उपभोक्ताओं को संतुष्ट करने में वो सफल रहेंगी. यह उनके करोड़ों रुपयेवाले विज्ञापनों पर भी भारी पड़ेगा.
विनय भट्ट, हजारीबाग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola