परमाणु हथियारों की बढ़ती होड़

Published at :22 Jun 2015 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
परमाणु हथियारों की बढ़ती होड़

वर्ष 1961 में बेलग्रेड में नेहरू, नासिर, सुकार्णो, मार्शल टीटो द्वारा शीत युद्ध में बंटी दो-ध्रुवीय दुनिया एवं परमाणु संपन्न राष्ट्रों के किसी गुट में शामिल नहीं होने का निर्णय किया गया. इसके बाद करीब 101 देशों का निर्गुट सम्मेलन क्यूबा में आयोजित किया गया. इसमें निरस्त्रीकरण और दुनिया को परमाणुमुक्त बनाने का प्रस्ताव पारित […]

विज्ञापन
वर्ष 1961 में बेलग्रेड में नेहरू, नासिर, सुकार्णो, मार्शल टीटो द्वारा शीत युद्ध में बंटी दो-ध्रुवीय दुनिया एवं परमाणु संपन्न राष्ट्रों के किसी गुट में शामिल नहीं होने का निर्णय किया गया. इसके बाद करीब 101 देशों का निर्गुट सम्मेलन क्यूबा में आयोजित किया गया.
इसमें निरस्त्रीकरण और दुनिया को परमाणुमुक्त बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था. संपन्न देशों ने इस प्रस्ताव का न केवल मजाक उड़ाया, बल्कि उन्होंने परमाणु हथियारों की होड़ मचा दी. पहले अमेरिका-रूस ने होड़ की, बाद में भारत-पाकिस्तान आदि भी परमाणु हथियारों से संपन्न होने लगे.
दुनिया भर में मची इस होड़ के कारण विश्व शांति के नियमों को तो धक्का लगा ही है, स्ट्राट संधि का भी उल्लंघन किया गया है. अमेरिका-रूस की जिद के कारण दुनिया के तटस्थ देशों के प्रयास को जोरदार झटका लगा है. इस पर ध्यान देने की दरकार है.
नित्यानंद सिंह, धनबाद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola