प्रकृति को बचाने का अभियान जरूरी

Published at :20 Jun 2015 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
प्रकृति को बचाने का अभियान जरूरी

प्रभात खबर को पर्यावरण के एक प्रमुख घटक, पहाड़ों के अस्तित्व को बचाये रखने के लिए चलाये गये अभियान के लिए साधुवाद. प्रकृति को इस कदर आवरणहीन कर रहे जघन्य कृत्यों के रहनुमाओं की स्वार्थपरता की यह अति ही है, जिसे आपने अखबार में स्थान दिया. यह सर्वदा स्मरणीय होना चाहिए कि प्रकृति भी अतिरेक […]

विज्ञापन
प्रभात खबर को पर्यावरण के एक प्रमुख घटक, पहाड़ों के अस्तित्व को बचाये रखने के लिए चलाये गये अभियान के लिए साधुवाद. प्रकृति को इस कदर आवरणहीन कर रहे जघन्य कृत्यों के रहनुमाओं की स्वार्थपरता की यह अति ही है, जिसे आपने अखबार में स्थान दिया.
यह सर्वदा स्मरणीय होना चाहिए कि प्रकृति भी अतिरेक होने पर अपना रौद्र रूप दिखाती ही है. जिस धरती के सीने पर हल चला कर मानव समुदाय अपना जीवन निर्वाह करता रहा है और जिससे सदियों से हमारी क्षुधा तृप्त होती रही है, आज क्षुद्र स्वार्थ के वशीभूत हो हम ही धरती का पेट खोदने के बाद उसका सिर भी फोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं.
वहीं, अंधेर नगरी बने प्रशासन की भी इसमें पर्याप्त भूमिका को भला कौन नही महसूस करता. फिर भी ऐसे अनैतिक कार्य का रूकना जरूरी है. सरकार भी कदम उठाये.
महादेव महतो, डुंगरिआर, तालगड़िया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola