प्रभात खबर का नया रूप अच्छा लगा

दैनिक प्रभात खबर का नया रूप और नयी सामग्री देखी. दिल-दिमाग बाग-बाग हो गये. संपादक के श्रम और विवेक की झलक अखबार के हर अंक में देखी जा सकती है. अच्छी सामग्री चयन के लिए संपादक महोदय की सारी टीम बधाई की पात्र है. अखबार के कुछ अंकों पर सरसरी निगाह डालने पर पाया कि […]
दैनिक प्रभात खबर का नया रूप और नयी सामग्री देखी. दिल-दिमाग बाग-बाग हो गये. संपादक के श्रम और विवेक की झलक अखबार के हर अंक में देखी जा सकती है. अच्छी सामग्री चयन के लिए संपादक महोदय की सारी टीम बधाई की पात्र है.
अखबार के कुछ अंकों पर सरसरी निगाह डालने पर पाया कि नयी सामग्री बहुत ही अच्छी और रोचक है. हर विषय के संबंध में विस्तृत जानकारी है. अखबार के हर अंक में विभिन्न विषयों से संबंधित आलेख मिलते हैं, जैसे अभिमत, आधी आबादी, देश-विदेश, ग्राफिक स्टोरी, चर्चित वीडियो, नये सप्लीमेंट, अवसर, बाल प्रभात आदि. यह संपादक महोदय और उनकी टीम की अथक मेहनत का ही परिणाम है कि यह अखबार निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर होता जा रहा है. उम्मीद है कि आप अभिनव प्रयोगों से पाठकों को ऐसे ही जोड़े रखेंगे.
इमाम हाशमी, कुटे, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










