टाटा-रांची ट्रेनों के फेरे बढ़ाये जायें

Published at :25 Sep 2013 3:26 AM (IST)
विज्ञापन
टाटा-रांची ट्रेनों के फेरे बढ़ाये जायें

झारखंड राज्य की राजधानी रांची तक पहुंचने के लिए ट्रेनों की व्यवस्था थोड़ी कम है. टाटानगर से रांची जाने के लिए ट्रेन की सुविधा ज्यादा उपलब्ध नहीं है. ट्रेन तो हैं पर कुछ अलग ही समय पर हैं, जिससे यात्रीगण को रांची जाने में असुविधा होती है. इसकी वजह से उन्हें ज्यादा पैसे देकर बस […]

विज्ञापन

झारखंड राज्य की राजधानी रांची तक पहुंचने के लिए ट्रेनों की व्यवस्था थोड़ी कम है. टाटानगर से रांची जाने के लिए ट्रेन की सुविधा ज्यादा उपलब्ध नहीं है. ट्रेन तो हैं पर कुछ अलग ही समय पर हैं, जिससे यात्रीगण को रांची जाने में असुविधा होती है. इसकी वजह से उन्हें ज्यादा पैसे देकर बस से यात्रा करनी पड़ती है. वर्तमान में टाटा से रांची जाने के लिए सिर्फ चार ट्रेनें हैं.

हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन नं-18615, टाटानगर-हटिया पैसेंजर ट्रेन नं-58143, टाटानगर-हटिया पैसेंजर ट्रेन नं-58661, हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन नं-18617. अधिकांश ट्रेनों का समय ऐसा है कि यात्रियों को रांची पहुंचने में देर रात हो जाती है. ऐसे में व्यवस्था ऐसी हो कि रांची जाने के इच्छुक टाटा वाले लोग सुबह में अपने घरों से निकलें और रांची पहुंच अपना काम निबटा कर रात तक वापस टाटा पहुंच जायें.

रवि टुडू, जमशेदपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola