ऐसे संतों की अंधभक्ति छोड़ें

Published at :24 Sep 2013 3:49 AM (IST)
विज्ञापन
ऐसे संतों की अंधभक्ति छोड़ें

जिन्हें हम पूजते हैं, वहीं हमें लूटते हैं. तो फिर इतनी श्रद्धा के साथ हम उन्हें भगवान का दरजा क्यों देते हैं? संत आसाराम हो या और कोई पाखंडी, जो अपने आपको संत कह कर लोगों की खून–पसीने की कमाई से भोग–विलास और रासलीला रचाता हो, क्या वह संत हो सकता है? आसाराम जिस तरह […]

विज्ञापन

जिन्हें हम पूजते हैं, वहीं हमें लूटते हैं. तो फिर इतनी श्रद्धा के साथ हम उन्हें भगवान का दरजा क्यों देते हैं? संत आसाराम हो या और कोई पाखंडी, जो अपने आपको संत कह कर लोगों की खूनपसीने की कमाई से भोगविलास और रासलीला रचाता हो, क्या वह संत हो सकता है?

आसाराम जिस तरह से धर्म की चादर ओढ़ कर अनैतिकता का काम कर रहे थे, वैसे कई पाखंडी देश में फैले पड़े हैं. लेकिन अंधविश्वासियों की अंधभक्ति से उनकी दुकान सालों से चलती रही है. यह विडंबना ही है कि 33 करोड़ देवीदेवताओं के देश भारत में ऐसे झूठे लोग पूजे जा रहे हैं? क्या हमारा अपने आराध्यों पर से भरोसा उठ गया है, जो ऐसे ढोंगियों की शरण में जाते हैं? जितना चढ़ावा हम उनके यहां चढ़ाते हैं, अगर उसका आधा भी गरीबदुखियों की सेवा में लगायें, तो ऊपरवाला ज्यादा प्रसन्न होगा.

(दीपक कुमार सिंह, हजारीबाग)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola