देर से, पर दुरुस्त आया फैसला

Published at :23 Sep 2013 1:55 AM (IST)
विज्ञापन
देर से, पर दुरुस्त आया फैसला

दिल्ली के साकेत कोर्ट ने आखिरकार एक बहुप्रतीक्षित फैसला सुना दिया. वह पल मन को छू गया. हम इसीलिए खुश हैं कि चलो, अब फिर ऐसा होगा तो दोषियों को कम से कम फांसी तो होगी! वहीं, यह कचोट भी है कि क्या बार-बार ये घटनाएं दोहरायी जाती रहेंगी? हम लोग अपनी मानसिकता कब बदलेंगे? […]

विज्ञापन

दिल्ली के साकेत कोर्ट ने आखिरकार एक बहुप्रतीक्षित फैसला सुना दिया. वह पल मन को छू गया. हम इसीलिए खुश हैं कि चलो, अब फिर ऐसा होगा तो दोषियों को कम से कम फांसी तो होगी! वहीं, यह कचोट भी है कि क्या बार-बार ये घटनाएं दोहरायी जाती रहेंगी? हम लोग अपनी मानसिकता कब बदलेंगे?

कब महिलाएं भी सम्मान की हकदार होंगी? दामिनी को न्याय मिला, उसका स्वागत, पर चिंता अभी शेष है. कोशिश तो यह होनी चाहिए कि ऐसी परिस्थितियां जन्म ही न लें. अपने घर-परिवेश, समाज और जीवन में एक सही बदलाव लायें. नयी पीढ़ी को जीवनमूल्यों से परिचित कराया जाये. उन्हें आदर्श, न्याय, अनुशासन और गरिमा के संस्कारों का नया पाठ पढ़ाया जाये. इस बदलाव से ही कोई उम्मीद बनेगी, वरना ऐसे दरिंदों के लिए फांसी से भी बड़ी सजा की खोज करनी होगी.
पद्मा मिश्र, जमशेदपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola